हिंदी विशेषण और उनके भेद | Visheshan in hindi | Adjective in hindi - The Study Katta

Educational and knowledge enhancing information, question papers, notes, online tests and worksheets are available on The Study Katta sites for students, teachers and parents as well as competitive exam aspirants.

Breaking

Home Top Ad

Thursday, December 25, 2025

हिंदी विशेषण और उनके भेद | Visheshan in hindi | Adjective in hindi

हिंदी विशेषण और उनके भेद

Visheshan in hindi

Adjective in hindi

हिंदी विशेषण और उनके भेद | Visheshan in hindi | Adjective in hindi

विशेषण परिभाषा :-

जिस शब्द से  संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता  बताई  जाती  है उस  शब्द को  विशेषण  कहते  है। और जिनकी विशेषता बताई जाती है, उन्हें विशेष्य कहते हैं। 

विशेषण उदाहरण :-
1] राजेश एक होशियार छात्र है।
2] मैंने एक सुंदर तितली देखी।
3] मुझे खट्टी छाछ पसंद है।
4] आज सब्ज़ियाँ नमकीन हो गईं।
5] शादी में गुलाब का जैम मीठा था।
6] क्या तुम मुझे एक कोरा कागज़ दोगे?
7] मैंने मंदिर के सामने एक बदसूरत आदमी देखा।
9] राम एक दयालु राजा थे।

विशेषण  के कितने  भेद  है ?

विशेषण के चार भेद है 

अ क्रविशेषण के भेद 
गुणवाचक विशेषण
संख्यावाचक विशेषण
परिमाणवाचक विशेषण
सार्वनामिक विशेषण

१] गुणवाचक विशेषण :-

गुणवाचक विशेषण परिभाषा :- 

जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, रंग, रूप, आकार आदि का बोध होता है, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं।
जैसे :- ईमानदार, अच्छा, बुरा, दया, सुंदर, काला, हरा, नीला, गोल, वृत्त आदि।

गुणवाचक विशेषण उदाहरण :-
१] विजय एक होशियार छात्र है।
२] मैंने एक सुंदर फुल देखा।
३] मुझे खट्टी छाछ पसंद है।
४] कल की सब्ज़ियाँ नमकीन हो गईं थी।
५] शादी में गुलाब का जैम मीठा था।
६] क्या तुम मुझे एक कोरा कागज़ दोगे?
७] मैंने मंदिर के सामने एक बदसूरत आदमी देखा।
८] राम एक दयालु राजा थे।

२] संख्यावाचक विशेषण :-

संख्यावाचक विशेषण परिभाषा :-

जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध होता है, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।

संख्यावाचक विशेषण उदाहरण :-
१] मेरे पास पाँच लड्डू हैं।
२] मैं आधा किलो चीनी लाया हूँ।
३] मेरी बहन पाँचवीं कक्षा में पढ़ती है।
४] नाटक की तीसरी घंटी बजी।
५] मुझे कल साहूकार को पाँच गुना रकम चुकानी है।
६] मेरी खुशी दोगुनी हो गई क्योंकि मुझे इनाम और पैसे दोनों मिल गए।
७] बच्चों को मैदान में तीन-तीन की कतार में खड़ा होना चाहिए।
८] क्या मुझे दो-दो सिक्के मिल सकते हैं?

संख्यावाचक विशेषण  के कितने  भेद  है ?

संख्यावाचक विशेषण के दो भेद है 

अ क्रसंख्यावाचक  विशेषण के भेद
निश्चित संख्यावाचक विशेषण
अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

अ] निश्चित संख्यावाचक विशेषण परिभाषा :-

वह विशेषण जो संज्ञा की निश्चित संख्या बताता है, निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाता है।

निश्चित संख्यावाचक विशेषण उदाहरण :-
१] नाटक की तीसरी घंटी बजी।
२] हमारा पहला घंटा छुट्टी पर है।
३] इस मेज पर चार पेंसिल रखी हैं।
४] क्या मुझे दो-दो सिक्के मिल सकते हैं?
५] मुझे कल साहूकार को पाँच गुना रकम चुकानी होगी।
६] रमेशने पाँच कप चाय बनाई।
७] मेरी बहनने एक पाव मेवा मँगवाया।
८] घडी में ढाई बजे थे।

ब] अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण परिभाषा :-

वह विशेषण जो संज्ञा की अनिश्चित संख्या बताता है, वह अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाता है।

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण उदाहरण :-
१] राम के पास कई किताबें हैं।
२] पिताजीने थोड़ी सी चाय पी।
३] टोकरी में कुछ फल रखे हैं।
४] बगीचा में बहुत सारे फुल खिले थे।
५] हरिनाथने अनेक लोगों से मदद मांगी।
६] सब लोग शादी में शामिल हुए।
७] बहुत से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं।
८] असंख्य तारे रात में टिमटिमाते हैं।


३] परिमाणवाचक विशेषण परिभाषा :-

संज्ञा या सर्वनाम के नाप, तौल आदि का बोध जिस विशेषण से होता है, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

परिमाणवाचक विशेषण उदाहरण :-
१] सीताने 10 ग्राम सोना लिया।
२] आज केशवने काफी पानी पी लिया।
३] हमारी पाठशाला दो किलो मीटर दूर है।
४] सतिशने बाजार से कुछ फल ले आओ।
५] सुदमने एक लीटर तेल लिया।
६] सविता, चाय में थोड़ा दूध डालो।
७] सुयशने बाजार से एक दर्जन केले लिए।
८] पनीर की सब्जी में जरा-सा नमक डाल दो। 

परिमाणवाचक विशेषण  के कितने  भेद  है ?

परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद है 

अ क्रसंख्यावाचक  विशेषण के भेद
निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

अ] निश्चित परिणामवाचक विशेषण परिभाषा :-

संज्ञा या सर्वनाम के नाप, तौल आदि परिमाणो का निश्चित बोध जिस विशेषण से होता है, उसे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण उदाहरण :-

१] सीताने दस ग्राम सोना लिया।
२] तीन किलो अमरुद दे दो।
३] हमारी पाठशाला दो किलो मीटर दूर है।
४] मेरे पास दो मीटर कपड़ा है।
५] सुदमने एक लीटर तेल लिया।
६] मुझे दो लीटर दूध चाहिए।
७] सुयशने बाजार से एक दर्जन केले लिए।
८] बर्तन में एक किलो चीनी रखी है।

ब] अनिश्चित परिणामवाचक विशेषण परिभाषा :-

संज्ञा या सर्वनाम के नाप, तौल आदि परिमाणो का अनिश्चित बोध जिस विशेषण से होता है, उसे अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण उदाहरण :-
१] रामू की भैंस कम दूध देती है।
२] आज केशवने काफी पानी पी लिया।
३] खाना बनाने के लिए कम तेल बचा है।
४] सतिशने बाजार से कुछ फल ले आओ।
५] मेरे पास थोड़ा दही अभी बाकी है।
६] सविता, चाय में अधिक दूध डालो।
७] राधाने खाने में ज्यादा घी डाला था।
८] पनीर की सब्जी में जरा-सा नमक डाल दो।

४] सार्वनामिक/संकेतवाचक विशेषण

संकेत के द्वारा किसी का बोध जिस विशेषण से किया जाता है, उसे सार्वनामिक / संकेतवाचक विशेषण कहते हैं।

सार्वनामिक / संकेतवाचक विशेषण उदाहरण :-

१] यह पुस्तक मेरी है।
२] कुछ देर के लिए रुक जाओ।
३] वे बच्चे खेल रहे हैं।
४] उस पेड़ पर फल लगे हैं।
५] वह चूहा मेरा है।
६] कौन सा रास्ता ठीक रहेगा?
७] ऐसा काम मत करो।
८] कोई तो है जो तुम्हें बुला रहा है।

हे पण पहा :- मुहावरे

            अगर आपको हिंदी विशेषण और उनके भेद | Visheshan in hindi | Adjective in hindi यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने करीबियों के साथ शेयर करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box

Post Bottom Ad