Hindi Divas | हिंदी दिवस - १४ सितम्बर - The Study Katta

Educational and knowledge enhancing information, question papers, notes, online tests and worksheets are available on The Study Katta sites for students, teachers and parents as well as competitive exam aspirants.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 2, 2023

Hindi Divas | हिंदी दिवस - १४ सितम्बर

HINDI DIVAS

हिंदी दिवस

            हिंदी दिवस ( Hindi Divas ) कब और क्यो मनाया जाता है| इसके बारेमे हम आज जाणकारी लेणे वाले है| भारत देश की संविधान सभा ने १४ सितम्बर १९४९ मे सर्वसम्‍मति से हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाया था। इसलिए हर साल १४ सितम्‍बर को हिंदी दिवस ( Hindi Divas ) के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्र भारत देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कहा कि इस दिन के महत्व देखते हुए हर साल १४ सितंबर को हिंदी दिवस ( Hindi Divas ) मनाया जाए. पहला हिंदी दिवस ( Hindi Divas ) १४ सितंबर १९५३ में मनाया गया था.

Hindi Divas | हिंदी दिवस

Hindi Divas | हिंदी दिवस :-

          भाषा मानवीय विचारों के आदान-प्रदान का एक माध्यम है। भाषा हमें अन्य जानवरों से अलग करती है। भारत एक विविधतापूर्ण देश है जहाँ विभिन्न जातियों, धर्मों, पंथों के साथ-साथ विभिन्न भाषाओं के लोग रहते हैं। आप भारत की राष्ट्रीय भाषा जानते हैं, लेकिन आज हम देखेंगे कि हिंदी राष्ट्रभाषा कैसे बनी। 


          सर्व प्रथम साल १९१८ में महात्मा गांधी ने हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। इसे गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था। 


          हमारा भारत देश साल १५ अगस्त १९४७ में अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ। भारत में सैकड़ों भाषाएं और बोलियां बोली जाती है। अब इनमेसे कौनसी भाषाको राष्ट्रभाषा का दर्जा दे यह उनके सामने सबसे बड़ा सवाल था। ६ दिसंबर १९४६ में आजाद भारत का संविधान तैयार करने के लिए संविधान का गठन हुआ था। संविधान सभा ने २६ नवंबर १९४९ को संविधान के अंतिम प्रारूप को मंजूरी दे दी। 

Hindi Divas | हिंदी दिवस

          आजाद भारत का अपना संविधान २६ जनवरी १९५० से पूरे देश में लागू हुआ मगर भारत देश की कौन सी राष्ट्रभाषा चुनी जाएगी ये मुद्दा सुलझा नही था। तब हिंदी और अंग्रेजी को नए राष्ट्र की भाषा चुना गया। संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी को अंग्रजों के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। १४ सितंबर १९४९ को संविधान सभा ने एक मत से काफी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया जिसे भारतीय संविधान के भाग १७ के अध्याय की धारा ३४३(१) में बताया गया है की, राष्ट्र की राज भाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। क्योंकि यह निर्णय १४ सितंबर को लिया गया था। इसी वजह से इस दिन को हिन्दी दिवस के रूप में घोषित कर दिया गया। 

हे पण पहा :- देशभक्ति गीत

          स्वतंत्र भारत देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कहा कि इस दिन के महत्व देखते हुए हर साल १४ सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाए. पहला हिंदी दिवस ( Hindi Divas ) १४ सितंबर १९५३ में मनाया गया था


          संविधान सभा ने १४ सितंबर १९४९ को एक मत से निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी. लेकिन जब राजभाषा के रूप में हिंदी को चुना गया और अंग्रेजी भाषा को हटाए गया इस खबर पर देश के कुछ हिस्सों में विरोध प्रर्दशन शुरू हो गया था। इसके चलते तमिलनाडू में जनवरी १९६५ में भाषा विवाद को लेकर दंगे हुए थे। खासकर दक्षिण भारत के लोगों ने इसका कडा विरोध किया फलस्वरुप अंग्रेजी को भी राजभाषा का दर्जा देना पड़ा। 

हे पण पहा :- हिंदी बोधकथा

           आज हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी लोगों के बीच कहीं गायब हो रही है और उसकी जगह अंग्रेजी भाषा ले रही है। अगर ऐसेही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब हिंदी भाषा हमारे बीच से गायब हो जाएगी। हमें अगर राष्ट्रभाषा हिंदी को बचाए रखना है, तो इसके प्रचार-प्रसार को बढ़ाना होगा। सरकारी कामकाज में हिंदी को प्राथमिकता देनी होगी। तभी हिंदी भाषा को जिंदा रखा जा सकता है। 


आप सभी को राष्ट्रभाषा हिंदी की हार्दिक शुभकामनाएँ

कुच्छ महत्वपूर्ण सवाल :-

१] विश्व दिवस कब मनाया जाता है

=> विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है

२] हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है

=> भारत देश की संविधान सभा ने १४ सितम्बर १९४९ मे सर्वसम्‍मति से हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाया था। इसलिए हर साल १४ सितम्‍बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

३] पहली बार हिंदी दिवस कब मनाया गया

=> पहला हिंदी दिवस १४ सितंबर १९५३ में मनाया गया था.


Join For New Update
                           

            हमने आपको यहाँ पे HINDI DIWAS | हिंदी दिवस के बारेमे जानकारी देनेकी कोशिक की है | हिंदी दिवस भाषण ( Hindi divas speech, हिंदी दिवस निबंध ( Hindi divas essay), या कोई प्रतियोगितामेभी इसका उपयोग कर सकते है| हम आशा करते है की आपको हमारी Hindi Divas | हिंदी दिवस यह जानकारी अच्छी लगेगी | अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे दूसरोंको जरूर शेअर कीजिये | धन्यवाद

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box

Post Bottom Ad