सर्वनाम और उसके भेद | Pronoun-in-hindi | Sarvanam in hindi with examples | Sarvnam ke bhed - The Study Katta

Educational and knowledge enhancing information, question papers, notes, online tests and worksheets are available on The Study Katta sites for students, teachers and parents as well as competitive exam aspirants.

Breaking

Home Top Ad

Wednesday, November 12, 2025

सर्वनाम और उसके भेद | Pronoun-in-hindi | Sarvanam in hindi with examples | Sarvnam ke bhed

सर्वनाम और उसके भेद

Pronoun in hindi

Sarvanam in hindi with examples

सर्वनाम और उसके भेद | Pronoun-in-hindi | Sarvanam in hindi with examples

सर्वनाम परिभाषा :-

जो शब्द संज्ञा के स्थान पर आकर संज्ञा का कार्य करता है, उसे सर्वनाम कहते हैं ।



परिच्छेद - A
सुंदरपुर गाँव में राम नाम का एक लड़का रहता था। राम बहुत बुद्धिमान और ईमानदार था। राम को लोगों की मदद करना बहुत पसंद था। राम के पास मोती नाम का एक कुत्ता था। राम को कुत्ते से बहुत प्यार करता था।

परिच्छेद - B
सुंदरपुर गाँव में राम नाम का एक लड़का रहता था। वह बहुत बुद्धिमान और ईमानदार था। उसे लोगों की मदद करना बहुत पसंद था। उसके पास मोती नाम का एक कुत्ता था। वह कुत्ते से बहुत प्यार करता था।

उपर्युक्त पहले परिच्छेद - A में 'राम' शब्द का प्रयोग एक से अधिक बार किया गया है जो अच्छा नहीं लगता । लेकीन दूसरे परिच्छेद - B में 'सचिन' के स्थान पर 'वह, उसे, उसके' जैसे शब्द का प्रयोग करने से वाक्य की सुंदरता बढ़ गई है । इन्हें हम सर्वनाम कहते हैं ।

सर्वनाम के कितने छह भेद है?

सर्वनाम के भेद ( Sarvnam ke bhed) छह है

अ क्रसर्वनाम के भेद
पुरुषवाचक सर्वनाम
निश्चयवाचक सर्वनाम
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
प्रश्नवाचक सर्वनाम
संबंधवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम

सर्वनाम के छह भेद 

१] पुरुषवाचक सर्वनाम परिभाषा (Personal Pronoun) :-

पुरुषवाचक सर्वनाम वह सर्वनाम होता है जो संज्ञा के स्थान पर आकर हर व्यक्ति के इस्तमाल किया जाता हैं । इसका प्रयोग पुल्लिंग और स्त्रीलिंग दोनों संज्ञाओं के लिए किया जाता है।
जैसे :- मैं, मेरे, उनका, हम, तू, तुम, आप, वह, और वे आदि

पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण :-

१] आज मैं घर जा रहा हूँ। 
२] तू इधर क्या कर रही है? 
३] तुम क्या सोच रहे हो? 
४] आप यहां बैठिए। 
५] वे एक बड़ी गाड़ी है। 
६] मेरे पास बहुत धन हैं। 
७] उसका क्या काम था? 
८] हमने धन जमा किया था। 
९] उनका गाव बहुत दूर हैं।
१०] वह मेरी पुस्तक हैं। 


पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद तिन है

अ क्रपुरुषवाचक सर्वनाम के भेद
उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम
अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम



अ] उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम परिभाषा (First Personal Pronoun) :-

उत्तम पुरुष सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए किया जाता है। वह बोलते समय अपने नाम की जगह इस सर्वनाम का प्रयोग करता हैं। 
जैसे :- मैं, मेरे, हम, हमे,  मुझे, हमारा, मुझको, हमारा आदि

उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण :-

१] मैं पढ़ाई कर रहा हूँ।
२] हम कल गाँव जा रहे हैं।
३] यह किताब मेरी है।
४] हमारा घर बड़ा है।
५] मैं स्कूल जाता हूँ।
६] हम दोस्त हैं।
७] मुझे भूख लगी है।
८] हमें इनाम मिला है।
९] मेरे दोस्तों ने मदद की।
१०] चलो अब हम चलते हैं।

हे पण पहा :- पर्यायवाची शब्द

ब] मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम परिभाषा (Second  Personal Pronoun) :-

जब सर्वनाम का प्रयोग सुनने वाले व्यक्ति के लिए किया जाता तब उस सर्वनाम को मध्यम पुरुष सर्वनाम कहते हैं ।
जैसे :- तू, तुम, तुम्हें, आप, तुम्हारा, तुम्हें, आपका आदि

मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण :-

१] तुम घर पर ही रहना।
२] वह एक अच्छा खिलाडी है और तुम भी।
३] आप कल जल्दी आना।
४] तुमने मेरी मदद की, बहुत-बहुत शुक्रिया।
५] आप सब ने बहुत अच्छा काम किया है।
६] मैंने तुम्हें यह किताब दी थी।
७] क्या तुमने यह किताब पढ़ी है?
८] तुम्हारा स्वभाव बहुत अच्छा है।
९] आप की कहाणी सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई।
१०] मैं तुम्हें यह खुशखबरी देना चाहता था।

क] अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम परिभाषा (Third Personal Pronoun) :-

जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला और सुनने वाला व्यक्ति लिए न होकर किसी अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता तब उस सर्वनाम को अन्य पुरुष सर्वनाम कहते हैं ।
जैसे :- वह, वे, उसे, उनका, यह, ये, उसका, उसकी, उन्होंने, इन्होंने, इन्हें, उनको, इनसे, उनसे आदि

अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण :-

१] वह मेरी पुस्तक है।
२] वे गांव जा रहे हैं।
३] वे मेरे भाई हैं।
४] वह मेरा स्कूल है।
५] उनकी किताबें मेज़ पर हैं।
६] उसे कल यहाँ आना है।
७] उसका जूता कुएँ में गिर गया।
८] उसने यह काम पूरा नहीं किया।
९] उन्होंने उसे बहुत समझाया।
१०] उनसे बात करो।

२] निश्चयवाचक सर्वनाम परिभाषा ( Definite Pronoun ) :-

जिस सर्वनाम से  किसी वस्तु या व्यक्ति की निकटता या दूरी का निश्चित बोध होता  है उस सर्वनाम को निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- यह, वह, ये, वे, उसने, उन्होंने आदि

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण :-

१] यह मेरा शहर है।
२] वह उसकी गाय है।
३] ये मेरे खिलौने हैं।
४] वह सुबह आई थी।
५] वे काम कर रहे थे।
६] क्या उसने फल खाया?
७] उसने मुझसे चुराया था।
८] उन्होंने मिठाई खाई।
९] यह अमरूद का पेड़ है।
१०] वह मेरी बहन है।


३] अनिश्चयवाचक सर्वनाम परिभाषा (Indefinite Pronoun) :-

जिस सर्वनाम से  किसी वस्तु या व्यक्ति की निकटता या दूरी का निश्चित बोध नहीं  होता  है उस सर्वनाम को अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- कुछ, कई, कोई, हर कोई, कुछ भी, अन्य, अनेक, सब आदि।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण :-

१] कई बार मेरे साथ ऐसा होता है। 
२] अन्य लोग आज आ रहे हैं।
३] मेज़ पर थोड़ा खाना बचा है।
४] मेरे पास पर्याप्त धन है।
५] कोई नहीं यहाँ आया था।
६] अधिकांश लोग यहाँ आ चुके हैं।
७] अनेक लोग इसमें शामिल होना चाहते थे।
८] कुछ देर बाद मैं फिर आऊँगा।
९] हर कोई खुश है।
१०] यह बात सब लोग जानते हैं।


४] संबंधवाचक सर्वनाम परिभाषा (Relative Pronoun)

जो सर्वनाम शब्द एक-दूसरे के साथ संबंध बताते हैं, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं ।
जैसे :- जो, सो, जिसका, जिसकी, जितना, उतना, जिसे आदि

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण :-

१] जैसा राजा, वैसा प्रजा।
२] जिसकी लाठी, उसकी भैंस।
३] जिससे में मिला था, वह बहुत होशियार था।
४] जिसे तुमने देखा, वह मेरा भाई है।
५] जिसमें गुण है, उसे सब पसंद करते हैं।
६] जो समय को गंवाता है, वह पछताता है।
७] जितना खाओगे, उतना मोटा होगे। 
८] जो भाग्य में है, वह मिलकर ही रहेगा।
९] जो बोएगा, वही काटेगा।
१०] जिसे तुमने बुलाया, वही नही आया।

५] प्रश्नवाचक सर्वनाम परिभाषा (Interrogative Pronoun) :-

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है|
जैसे :- कौन, क्या, कहाँ, कितना, किसका, किसे आदी

प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण :- 

१] तुम क्या पढ रहे हो?
२] यह खेत किसका है?
३] आज सुबह कौन आया था?
४] शहर में आप किससे मिले?
५] तुम क्या खाना चाहते हो?
६] यह बस्ता किसका है?
७] तुम्हारी किताब कौन सी है?
८] वह किस रास्तेसे गया?
९] गांव जाने में कितना समय लगेगा?
१०] वह कहाँ से आया है?

६] निजवाचक सर्वनाम परिभाषा (Emphatic or reflexive Pronoun) :-

वह सर्वनाम जो स्वयं के लिए प्रयोग किया जाता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं । 
जैसे :-  आप, अपना, खुद, स्वयं आदी

निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण :- 

१] आप भला तो जग भला।
२] मेरी माता भोजन अपने आप बनाती हैं।
३] मैं अपने चाचाजी के साथ जाऊंगा।
४] मैंने अपना काम सुबह कर लिया।
५] वे अपने आप गावं चले जाएंगे।
६] तुम अपने विचार बता सकते हो।
७] मैं अपने मन की बात कहूं या नही।
८] यह अपने-आप है।
९] वह खुद रात को आ गया।
१०] क्या तुमने खुद यह किया?

हे पण पहा :- मुहावरे

          अगर आपको सर्वनाम और उसके भेद | Pronoun-in-hindi | Sarvanam in hindi with examples | Sarvnam ke bhed यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने करीबियों के साथ शेयर करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box

Post Bottom Ad